पंजाब में महिला कांग्रेस जिला सेक्रेटरी के घर पर उनकी मौजूदगी में कबड्डी खिलाड़ी से रेप हो गया। कबड्डी खिलाड़ी 12वीं की छात्रा है।
घटना, पंजाब के खन्ना में हुई। लड़की की चीख सुनने के बावजूद वह उसकी मदद के लिए नहीं आई। दोनों आरोपी रिमांड पर हैं और शहनाज को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पटियाला के मालोवाल के पूर्व सरपंच निर्मल सिंह और भादसों के अवतार सिंह के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया।
कबड्डी टूर्नामेंट करवाने की बात करता था आरोपी
रेप
- फोटो : DEMO Pics
जानकारी के अनुसार पीड़ित बटाला की रहने वाली है और चंडीगढ़ में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह कबड्डी की सर्कल खिलाड़ी भी है। डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात अवतार सिंह से हुई थी। अवतार सिंह उससे कबड्डी टूर्नामेंट करवाने की बातें करता था।
दीवाली गिफ्ट की खरीद और फैमिली से मिलवाने के बहाने अवतार सिंह ने बुधवार को उसे खन्ना बुलाया। अवतार सिंह स्कोडा कार में बस स्टैंड से उसे शहीद भगत सिंह कालोनी में बने शहनाज के घर ले गया। वहां निर्मल भी था।
शहनाज ने उन्हें चाय पिलाई। अवतार सिंह घर दिखाने के बहाने कबड्डी खिलाड़ी को चौबारे में ले गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर अवतार ने पिस्तौल दिखाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद निर्मल सिंह ने भी उससे रेप किया।
कांग्रेस ने किया मामले से पल्ला झाड़ने का प्रयास
शोर मचाने पर भी शहनाज उसकी मदद के लिए नहीं आई। मामले की जांच कर रही सिटी थाने की एएसआई डिंपल ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था।
शहनाज को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपी दो दिन के रिमांड पर हैं। कांग्रेस का एमएलए गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि वह शहनाज को नहीं जानते। न ही कभी कांग्रेस की किसी मीटिंग में शहनाज आई है।
उसे महिला कांग्रेस में लेते समय उनकी राय भी नहीं ली गई। वहीं महिला कांग्रेस की जिला प्रधान निशा शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्रवाई जरूर करेगी। पार्टी में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है।