सेक्टर-40 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत जेबीटी शिक्षक सुदीप ने आत्महत्या कर ली है।
एक साल पहले ही शिक्षा विभाग में नियुक्ति पाने वाले सुदीप मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले थे। जानकारी अनुसार सुदीप का नाम चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के जेबीटी भर्ती घोटाले में शामिल बताया गया है।
जानकारी अनुसार सुदीप काफी समय से तनाव में चल रहे थे। भर्ती मामले में सुदीप से पुलिस की पूछताछ भी चल रही थी। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को भी पुलिस के समन पर सुदीप को पेश होना था। सुदीप की मौत पर यूटी कैडर एजुकेशनल इम्प्लाइज यूनियन ने गहरा शोक प्रकट किया है।