जाट आंदोलन के दौरान शिमला हाईवे पर जाम लगाने वाले 220 आरोपियों में से 70 की पहचान हो चुकी है। यह पुष्टि उपरोक्त मामले की जांच में जुटे उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह ने की।
जाट आंदोलन के दौरान नेशनल हाईवे नंबर-22 पर जाम लगाने के आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। ताकि जल्द इन्हें गिरफ्तार किया जा सके। हालांकि 220 आरोपियों में से अभी तक सिर्फ 4 की ही गिरफ्तारी हुई है।
गौरतलब है कि जाट आंदोलन के दौरान 21 फरवरी को नेशनल हाईवे नंबर 22 पर जाम लगाने के मामले में सेक्टर-7 पुलिस चौकी के प्रभारी जसविंद्र सिंह की शिकायत पर 220 लोगों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभी तक कई स्थानों पर छापामारी कर चुकी है। जिन लोगों की पहचान हुई है, पुलिस अभी उन लोगों के नाम का खुलासा नहीं करेगी। ताकि इनकी जल्द गिरफ्तारी हो सके।