फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान काटने को लेकर सेक्टर 34 में हंगामा

Sat, 05 Jul 2014 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में युवती के बैठे होने के बावजूद सेक्टर 34 में ट्रैफिक पुलिस के एसआई ने कार का नो पार्किग का चालान काट दिया। कार चालक ने कहा कि वह तो फार्म जमा करवाने गए थे।
विज्ञापन


कार में बैठे होने के बावजूद चालान कैसे काट सकते है। शिमला निवासी अरविंदर ने एसआई के खिलाफ पुलिस कंट्रोल रुम में सूचना दी। जिसके बाद सेक्टर 34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले में डीडीआर दर्ज कर ली।

शिमला के अरविंदर ने बताया कि शनिवार को वह अपनी बेटी का फार्म सेक्टर 34 के इंस्टीट्यूट में जमा करवाने आए थे। उन्होंने कार को सड़क किनारे करके बेठी को बैठा रखा था। इतने में एसआई धर्मपाल आया और आते ही बतमिजी करने लगा। जिसके बाद एसआई ने उनकी गाड़ी का नो पार्किग का चालान काट दिया।
विज्ञापन


अरविंदर कुमार ने कहा कि गाड़ी नो पार्किग में पार्क नहीं की हुई थी। गाड़ी स्टार्ट थी बेटी उनका इंतजार कर रही थी। वहीं एसआई धर्मपाल ने कहा कि गाड़ी नो पार्किग में खड़ी हुई थी जिसके चलते चालान काटा गया है। सेक्टर 34 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें