फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों की सूचना देने वाले के घर पर फायरिंग, दो जख्मी, पंजाब पुलिस पर उठे सवाल

Tue, 30 Jul 2019 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
गांव घांगा खुर्द में नशा तस्करों ने पीड़ित परिवार की तोड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देने से नाराज नशा तस्करों ने गांव घांगा खुर्द में रविवार रात एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से घर का मालिक महल सिंह और उसकी बहू मनप्रीत कौर जख्मी हो गए। आरोपी उनके घर का सामान भी तोड़ गए। पुलिस ने सोमवार को पीड़ित के बयान पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके ससुराल वालों के घर के बाहर कुछ लोग नशा बेचते थे। उसके ससुर महल सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर नशा तस्कर उससे रंजिश रखने लगे। रविवार रात जब महल सिंह घर के बाहर बैठा था तो हथियारबंद बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उस से मारपीट की और गोलियां चलाईं। एक गोली उसके ससुर की कोहनी को छूकर निकल गई। 

गोलीबारी में महल सिंह की बहू मनप्रीत कौर भी घायल हो गई। आरोपियों ने घर में खड़ी दो कारों और एक बाइक को भी तोड़ दिया। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि पंजाब सरकार ने नशा रोकने के लिए मुहिम शुरू की है और कहा कि जो कोई नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस को सूचना देगा उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। लेकिन उनके साथ तो इसके उलट ही हुआ। फाजिल्का के एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें