फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में घर में घुसकर उद्योगपति के बेटे का मर्डर

Sun, 25 Jan 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्टरी में रहने वाले परिवार पर शनिवार देर शाम कुछ नकाबपोश और हथियारों से लैस लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान करन धीमान (17) के रूप में हुई है। जबकि उसकी मां मीरा और नानी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर खुद मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना फैक्टरी नंबर 328 की शनिवार शाम की है। जब करन धीमान ट्यूशन पढ़कर अपनी कार से घर पहुंचा था। जब वह घर की सीढ़ियां चढ़ रहा था। तभी घर के अंदर से आ रहे नकाबपोश लोगों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन


उसके शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने करन, उसकी मां और नानी को सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया। बाकी का इलाज चल रहा है। घर पर एक छोटा बच्चा था। जोकि पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें