फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सेल ने महिला सहित दो को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा

Thu, 07 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
ऑपरेशन सेल ने महिला सहित दो लोगों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 9 किलो गांजा बरामद किया है। शुक्रवार को पुलिस दोनों को जिला अदालत में पेश करेगी।सेक्टर-26 से वीरवार को ऑपरेशन सेल की टीम ने नाका लगाकर एक महिला व व्यक्ति को 9 किलो गांजा के साथ पकड़ा।
विज्ञापन


पकड़े आरोपियों की पहचान बापूधाम निवासी अजय कुमार व सुनीता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे ऑपरेशन सेल ने सेक्टर 26 पुलिस लाइन के पीछे नाका लगाया था। तभी बापूधाम की तरफ से अजय व सुनीता पैदल आ रहे थे। जैसे ही दोनों ने पुलिस का नाका देखा तो भागने लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

दोनों की तलाशी ली तो अजय के पास से एक प्लास्टिक का थैला मिला। जिसमें चार किलो गांजा बरामद हुआ। सुनीता के पास से पांच किलो गांजा मिला। दोनों से कुल 9 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि गांजा की सप्लाई आगे कहां व किसको होनी थी। पुलिस दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें