फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़ते 3 नाबालिग सहित छह गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-24 स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम तोड़ते वाले तीन नाबालिग सहित छह आरोपी काबू किए गए। वीरवार को पेशी के बाद कोर्ट ने नाबालिगों को जुवेनाइल और बाकी तीन को जेल भेज दिया। जबकि, पुलिस की  रिमांड की मांग को कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 1:30 बजे एक साइकिल सवार ने सूचना दी कि पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम या उसके बगल स्थित ठेके से खट-खट की आवाज आ रही है। इसके बाद पहुंची पुलिस को एटीएम तोड़ने का पता चला। पुलिस को देखकर सभी आरोपी एक आटो में सवार होकर भाग निकले। जबकि, पुलिस का दावा है कि उन्होंने आरोपियों को सेक्टर-38 के मोटर मार्केट के सामने सीटीयू वर्कशॉप पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों में तीन बालिग और तीन नाबालिग शामिल हैं। इसमें तीनों नाबालिग आदर्श नगर मोहाली के निवासी हैं। जबकि, तीन अन्य आरोपियों में पलसौरा निवासी लखविंदर, मलोया निवासी राहुल और मोहाली सेक्टर-54 निवासी जितेंदर शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने इससे पहले भी कई वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले सोहाना में दुकान में चोरी और सेक्टर-38 वेस्ट में वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि, सेक्टर-7 में एटीएम की वारदात पर पुलिस शक के आधार पर पूछताछ कर रही थी।

प्लॉस, रॉड व अन्य हथियार बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपियों से प्लॉस, लोहे की रॉड, हथौड़ा और अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी इन्हीं हथियारों की मदद से वारदात को अंजाम देते थे। वारदात स्थल की जांच और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दावा किया कि आरोपी काफी प्रोफेशन है।

दो थानों की पुलिस दिखाना चाहती थी गिरफ्तारी
देर रात गिरफ्तारी वाले घटना स्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने परदे के पीछे पुलिस एक और कहानी बताई। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान सूचना पाकर मलोया की पुलिस भी पहुंच गई थी। इस दौरान सेक्टर-24 और मलोया पुलिस के बीच आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बहस भी हुई।

दोनों स्थानों की पुलिस टीम अपनी वाहवाही करने में लगी थी। इस दौरान दोनों स्थान के पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को अपनी अपनी गाड़ी में बैठने के आदेश दिए। हालांकि, बाद में मामला साफ हुआ और सेक्टर-24 चौकी पुलिस लेकर गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें