गोल गप्पों की उबलती चटनी से झुलसे डेढ़ वर्षीय बच्चे की पीजीआई में मौत हो गई। हादसा डेराबस्सी के मुबारिकपुर में हुआ। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि छह दिन पहले बच्चा झुलस गया था।
जानकारी मुताबिक, मुबारिकपुर में विजय कुमार पेशे से गोल गप्पे बेचने का काम करते हैं। वह अपनी दुकान का सामान घर में ही तैयार करता था। 23 मई को उसने गोल गप्पों की चटनी ठंडी करने के लिए रखी हुई थी।
इस बीच उसका डेढ़ वर्षीय इकलौता बेटा कृष्णा खेलते हुए चटनी वाले बर्तन पर गिर गया। वह 40 फीसदी तक झुलस गया था। उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल ले जा गया था। वहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया था। वहां रविवार सुबह कृष्णा की मौत हो र्गई।