नींद में उठकर बीड़ी पीने के चक्कर में एक युवक खुद आग की चपेट में आ गया। आग लगने के बाद युवक को पुलिस ने सेक्टर -32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां पर अभी उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा कि युवक 40 प्रतिशत जल गया है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने बताया घटना वीरवार रात साढ़े 12 बजे की है। जब मोरी गेट मोहल्ले में रहने वाला मोहम्मद आसिफ (23 )रात को नींद से उठा कर बीड़ी पीने लगा तो माचिस की आग उसके कपड़ों को लगा गई।
इस दौरान उसने अपने आप को बचाने की कोशिश की लेकिन फिर भी वही 40 प्रतिशत तक आग की चपेट में आ गया है। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।