फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर हड़पे 38 लाख रुपये

Wed, 30 Mar 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
रेलवे पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर करीब 38 लाख रुपये ठगने वाली दो महिलाओं व एक युवक पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर किया है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


बटाला निवासी रमेशचंद्र ने एसएसपी को दी गई शिकायत में बताया कि बटाला  के रहने वाले मां-बेटे ने उनसे संपर्क कर उनके दो पुत्रों व कुछ रिश्तेदारों को रेलवे पुलिस में भर्ती करवाने की बात कही। उसने बताया कि इसके बदले लाखों रुपये की मांग की। इसके लिए मां-बेटे ने कपूरथला की एक महिला के साथ साठगांठ कर रखी थी।

झांसे में आकर अपने दो पुत्रों व कुछ रिश्तेदारों को रेलवे पुलिस में भर्ती कराने के लिए राजी हो गया। आरोपियों से उससे 37 लाख 71 हजार रुपये ले लिए। बाद में किसी को न तो भर्ती कराया और न ही उनके पैसे वापस किए। मामले की जांच डीएसपी इंवेस्टीगेशन कृपाल सिंह ने की।
विज्ञापन


जांच में आरोप मिलने पर उन्होंने मामला दर्ज करने की सिफारिश की। इसके बाद में एसएसपी के निर्देशों पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरती निवासी कपूरथला, हरबंस कौर और उसके बेटे अमनप्रीत सिंह  निवासी बटाला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है । फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफतारी नही हो सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें