फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी के फर्जी कागजों पर लिया एक करोड़ का लोन

Tue, 02 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी के फर्जी कागजात बनवाकर बैंक को एक करोड़ रुपये की चपत लगाने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने अरविंद ट्रेडर्स लिंक के निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर-9 स्थित आईसीआईसीआई बैंक के चीफ मैनेजर समीर परिंजा की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बैंक से एक करोड़ रुपये का लोन संपत्ति के फर्जी कागज देकर हासिल किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जीरकपुर के पभात गांव में प्रॉपर्टी दिखाकर एक करोड़ का लोन लिया था। जब बैंक ने प्रॉपर्टी के कागजात चेक किए तो कागज फर्जी पाए गए। इसके बाद बैंक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें