फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, केस दर्ज

Thu, 20 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विदेश ले जाने का झांसा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कनाडा का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर कपूरथला निवासी मेजर सिंह पर 18 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज किया गया है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-29 निवासी बलबीर कौर ने बताया कि वह मनीमाजरा में ब्यूटी पार्लर चलाती है। वहां उसकी मुलाकात कपूरथला निवासी मेजर सिंह से हुई।
विज्ञापन


मेजर सिंह ने बताया कि उसकी कनाडा एंबेसी में अच्छी जान पहचान है। वह उसका कनाडा में वर्क वीजा लगवा देगा। इसकी एवज में मेजर सिंह ने 18 लाख रुपये मांगे। कनाडा का वर्क वीजा लगवाने के चक्कर में 28 जनवरी 2016 को बलबीर कौर ने उसे शुरुआत में दो लाख रुपये दिए। कागजी कार्रवाई के लिए उसने बाद में पांच लाख और दिए। इस दौरान मेजर सिंह ने वर्क वीजा पर लगे आब्जेक्शन दूर करवाने के लिए दो लाख 80 हजार रुपये की डिमांड की। उसने यह राशि भी मेजर सिंह को दे दी।

इसके बाद मेजर सिंह ने आठ लाख 20 हजार रुपये मांगे तो बलबीर कौर ने वह भी दे दिए। करीब छह महीने तक जब वर्क वीजा नहीं लगा तो उसने मेजर सिंह से संपर्क किया। मेजर ने उनसे मिलने से ही मना कर दिया। बलबीर कौर ने उनसे अपने पैसे मांगे तो मेजर ने पैसे लेने की बात से ही इंकार कर दिया। इस पर बलबीर कौर ने इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने जांच के आधार पर मेजर सिंह पर धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें