फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू का अफेयर, ससुर ने उठाया खौफनाक कदम

Mon, 09 Mar 2015 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समाना (पटियाला)
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू के किसी और पुरुष के साथ अफेयर था। ससुर को पता चला तो उसने खौफनाक कदम उठा सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन

यहां के एक गांव में बहू के प्रेम संबंधों से दुखी ससुर ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना पंजाब के समाना (पटियाला) की है। सिटी थाना पुलिस ने बहू व उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गांव के सुरिंदर कुमार ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी पत्नी के गांव के ही एक युवक कालू पुत्र रणवीर सिंह से प्रेम संबंध हैं। इन संबंधों के बारे में पता लगने पर उसके पिता जरनैल सिंह (55) और खुद उसने एतराज जताया और काफी समझाया।
विज्ञापन


इसके बाद भी उसकी पत्नी पर इसका कोई असर नहीं हुआ और उसने कालू से अपने प्रेम संबंध जारी रखे। इससे पूरे गांव में पिता जरनैल सिंह और उसके परिवार की काफी बदनामी हो रही थी, जिससे उसके पिता काफी दुखी थे।

सुरिंदर कुमार ने पुलिस को बताया है कि उसका पिता गांव के पास ही बने एक शैलर में रात में चौकीदार की नौकरी करते थे। रोजाना की तरह वह रविवार की रात भी घर से शैलर चले गए। इसी दौरान रात में उन्होंने शैलर में फंदा लगा कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


सिटी थाना के इंचार्ज सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतक जरनैल सिंह की पुत्रवधू और उसके प्रेमी कालू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उनको हिरासत में लेने के लिए छापामारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें