फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सरकारी नौकरी पर अवैध संबंध बनाती थी विधवा, बेटे ने मार डाला

Fri, 08 Apr 2016 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। - फोटो : Demo pic
पति की मौत के बाद उनकी जगह सरकारी नौकरी मिली, लेकिन विधवा के गैर मर्द से संबंध बन गए। बेटा बर्दाश्त न कर पाया और मां की हत्या कर दी। घटना, पंजाब के पट्टी जिले की है। 18 वर्षीय बेटे ने धारदार हथियार मारकर मां को मार डाला और फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मृतका की सास बीर कौर ने बताया कि उसके बेटे सुखदेव सिंह की करीब पांच साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। उसकी बहू को पति की जगह सिविल अस्पताल में नौकरी मिल गई। इसी बीच उसकी बहु के किसी के साथ संबंध बन गए।

उसके पोते तनवीर सिंह (18) ने विरोध किया, लेकिन बहु न मानी। दोनों मां-बेटे में दोबारा इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि तनवीर ने गुस्से में आकर मनजीत कौर के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें