फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी में बुला आईलेट्स की छात्रा से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
आइलेट्स की एक छात्रा को बर्थ-डे पार्टी के बहाने तरनतारन के रेस्टोरेंट में बुलाकर तीन युवकों ने उससे गैंगरेप किया। रेस्टोरेंट की पहली मंजिल के कमरे में गैंगरेप के दौरान युवकों ने मोबाइल पर वीडियो बनाई।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपियों ने छात्रा के कपड़े छिपा दिए और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता अमृतसर के पास निजी सेंटर में आइलेट्स की छात्रा है।

इसी सेंटर में तरनतारन निवासी कुलजीत सिंह और गांव बहिला निवासी पलविंदर सिंह उर्फ कलेर भी छात्र हैं। कुलजीत ने पीड़िता को अपने बर्थ-डे पर पार्टी देने के बहाने एक रेस्टोरेंट में बुलाया था। यहीं पर वारदात हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन

अश्लील वीडियो भी बनाया, कपड़े छिपाकर फरार

रेस्टोरेंट में आने पर आरोपी उसे रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गए। जहां पहले कुलजीत और पलविंदर ने उसके साथ दुराचार किया। इस बीच उनका तीसरा साथी जगजीत सिंह उर्फ सेवक आया। उसने खुद को पंजाब पुलिस का सब इंस्पेक्टर बताते हुए पहले उसे धमकाया और फिर उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने इस दौरान पीड़िता की अश्लील वीडियो अपने मोबाइल पर बनाई और धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे।

फरार होने से पहले आरोपियों ने युवती के कपड़े छिपा दिए और उसके पर्स से ढाई हजार रुपये निकाल कर ले गए। लड़की ने अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने  बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी लिए छापेमारी की जा रही है। देर शाम पीड़िता को सिविल अस्पताल तरनतारन लाया गया। जहां मेडिकल में उसके साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें