फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 के नकली नोट से शॉपिंग करने निकले पति-पत्नी, भुगता अंजाम

Mon, 05 Dec 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
2000 Note
विज्ञापन
चंडीगढ़ के बाद अन्य शहरों में भी दो हजार रुपये के नकली नोट पहुंच चुके हैं। गत दिवस इंसार बाजार में पति-पत्नी दो हजार का नकली नोट लेकर जूते खरीदने पहुंचे।
विज्ञापन


दुकानदार ने नोट पर शक किया तो पति फरार हो गया। लोगों ने पीछा कर उसकी पत्नी को पकड़ लिया। महिला ने बताया कि सेक्टर-29 के फ्लोरा चौक पर ठेकेदार ने उन्हें यह नोट दिया था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को थाने ले गई। देर रात तक उससे पूछताछ होती रही। इंसार बाजार में सतवाल बूट हाउस है। शुक्रवार दोपहर एक बजे दंपती जूते खरीदने के लिए दुकान पर आए। महिला ने एक जोड़ी जूते खरीदे।
विज्ञापन


दुकानदार मंजीत सिंह को 2000 का नोट दिया। नोट देखकर उन्हें संदेह हो गया। उन्होंने इंसार बाजार के प्रधान गौरव लीखा को नोट दिखाया। लीखा ने बताया कि नोट नकली है। उसी समय एसएचओ सिटी को फोन किया। ये बातें सुनकर आदमी दुकान से बाहर निकल लगा। 
विज्ञापन

दुकानदार ने रोका तो भागने लगा पति

2000 rupee note - फोटो : File Photo
दुकानदार ने उसको रोकने का प्रयास किया। उसने कहा कि वह दूसरी दुकान से जुराब लेकर आ रहा है। दुकान से बाहर निकलकर महिला का पति चौड़ा व पालिका बाजार होकर जीटी रोड की तरफ भाग गया, जबकि महिला लालबत्ती की तरफ चली गई थी। दुकानदारों ने पीछा कर महिला को पकड़ लिया। पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया।

थाना शहर एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद सच्चाई का पता चल सकेगा। फैक्टरी में काम करती है महिला जींद अर्बन स्टेट की रहने वाली महिला ने दुकानदारों को बताया कि वह अपने पति बलकार उर्फ अमन के साथ सेक्टर 29 की फैक्टरी में काम करती है। फ्लोरा चौक के पास एक ठेकेदार ने 500 के पुराने नोट लेकर 2000 का नोट दिया था। इसके बारे में कुछ पता नहीं।

महिला ने ठेकेदार से नोट लिया था या झूठ बोल रही है, इसका पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद चल सकेगा। नकली नोट की प्रिंटिंग हल्की, इसलिए शक हुआ गौरव लीखा ने बताया कि उसने कई बार 2000 का नोट देखा है, जो नोट दुकान पर दिया गया, उसका कागज पतला था। नोट की प्रिंटिंग हल्की थी। आम आदमी नकली नोट की पहचान नहीं कर सकता है। गौर से देखने पर नकली नोट की पहचान हुई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें