इस पर चरणजीत कौर नाराज होकर अपने मायके गांव कालीये वाला आकर रहने लगी थी। गुरुवार रात को बलजीत सिंह ड्यूटी से ऑफ होकर अपने ससुराल कालीये वाला चला गया, वहां पर किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया।
बलजीत ने गुस्से में आकर अपनी सर्विस रिवाल्वर से कुर्सी पर बैठी पत्नी चरणजीत कौर पर गोली दाग दी, गोली उसके कंधे पर जाकर लगी और खून में लथपथ होकर जमीन पर बेहोश होकर गिर गई। ससुराल घर में अफरातफरी मच गई।
इस दौरान बलजीत ने अपने सिर पर गोली मार ली। दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उनकी चिंताजनक हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें मोगा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वह बलजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि चरणजीत कौर का इलाज चल रहा है।
बलजीत के दो बेटे हैं, जो शादीशुदा है। इस वारदात के बारे में परिवार का कोई भी सदस्य बातचीत करने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को बलजीत सिंह का शव फिरोजपुर सिविल अस्पताल लाया गया है, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पारिवारिक सदस्यों को शव सौंप दिया गया है। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ कर रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।