फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुरः पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या की, बेटा-बेटी का गला घोंटा और फरार हो गया

Fri, 11 Jan 2019 01:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर/कालका
विज्ञापन
फिरोजपुर में तिहरा हत्याकांड
विज्ञापन

फिरोजपुर सदर थाना के अंतर्गत गांव आसल निवासी किसान परमजीत सिंह ने गुरुवार की रात पत्नी की तेजधार हथियार और बेटा व बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी और सुबह होते ही घर से बाइक लेकर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति, उसके छोटे भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार किसान परमजीत सिंह और उसका छोटा भाई अवतार सिंह उर्फ सोनू दोनों एक ही हवेली में अपने परिवार सहित अलग-अलग रहते थे। शुक्रवार सुबह अवतार सिंह ने देखा कि परमजीत के घर का दरवाजा बाहर से बंद है और कुंडी लगी है। अवतार ने कुंडी खोल कर घर में देखा तो उसकी भाभी पलविंद्र कौर, उसका 9 वर्षीय बेटा प्रभजोत सिंह व 11 वर्षीय बेटी मनकीरत कौर बेड पर मृत पड़े थे और घर से परमजीत सिंह बाइक सहित गायब था। 

पुलिस के अनुसार परिजनों का कहना है कि परमजीत पर करीब 7 लाख रुपये का कर्ज था और इसी के कारण पिछले काफी समय से परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि परमजीत सिंह ने अपनी पत्नी परविंद्र कौर को तेजधार हथियार व बेटी मनकीरत तथा बेटे प्रभजोत की गला घोट कर हत्या कर दी। गांव के नंबरदार ने बताया परमजीत सिंह हर रोज गांव के गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज सुबह वह नहीं गया और इसी दौरान उसे परमजीत सिंह के ताया ने फोन पर बताया कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी। नंबरदार ने बताया कि परमजीत सिंह नशे का आदी था। दो वर्ष से नशा करने लगा था। उनके अनुसार हालांकि कर्ज के कारण परमजीत सिंह परेशान रहता था। पूरे परिवार की हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। 

थाना सदर के प्रभारी मोहित धवन ने बताया कि तीनों शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर भेज दिया गया है। मृतका के भाई गुरविंदर सिंह की शिकायत पर पति परमजीत सिंह, उसके भाई अवतार सिंह और उसकी पत्नी सुखजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   

मृतका का पिता चलाता था घर का खर्च
मृतका पलविंद्र कौर का पिता गांव कड़मा निवासी मंजीत सिंह ही परिवार का सारा खर्चा चलाता था। परिजनों ने बताया कि परिवार के राशन से लेकर बच्चों की फीस और बिजली के बिल आदि का सारा पैसा मृतका का पिता ही भेजता था। इतना ही नहीं मृतका के भाई गुरविंदर सिंह की शादी इसी 2 फरवरी को होनी है। 

शुक्रवार की सुबह ही पलविंद्र कौर को मायके जाना था। मृतका के पिता ने बताया कि कुछ समय पूर्व ही परमजीत की बाइक गुम हो गई थी। इस पर उसने करीब 5 हजार रुपये की पुरानी बाइक खरीदी और वह अपने ससुराल में वह मोटरसाइकिल खड़ा कर उनकी नई बाइक ले आया। मंजीत सिंह ने रोते हुए बताया कि उसकी एक बेटी की पिछले वर्ष कैंसर से मौत हो चुकी और दूसरी बेटी का भरा-पूरा परिवार आज खत्म हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें