फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने ईंट मारकर की पत्नी की हत्या, लोगों ने पूछा तो बोला- जो करना था, वह कर दिया

Sat, 03 Aug 2019 01:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी आदमपुर (हरियाणा)
विज्ञापन
वारदातस्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आदमपुर की दुर्गा कॉलोनी में पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसके सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों पिछले तीन महीने से यहां एक कमरे में किराये पर रहते थे। सूचना पाकर आदमपुर थाना प्रभारी राजकुमार पुलिसबल सहित मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ओमप्रकाश शर्मा ने भी आवश्यक तथ्य जुटाए। डीएसपी नरेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रोहताश मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में काबू कर लिया।

रात दो बजे दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब दो बजे संगीता और रोहताश में झगड़ा हो रहा था। उनके झगड़े का शोर सुनकर पड़ोसी व मकान में ही रह रहे एक अन्य किरायेदार की आंखें खुलीं और उन्होंने घर के ऊपर रह रहे मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। मकान मालिक व अन्य लोगों ने रोहताश का दरवाजा खटखटाया तो उसने कहा कि उसकी पत्नी के पेट में दर्द है। 

विज्ञापन

जब उन्होंने गेट खोलने का जोर दिया तो वह गेट खोलते ही संगीता के पेट में ज्यादा दर्द होने की बात कर वहां से जाने लगा। उन्होंने उसे पकड़ कर कमरे के अंदर जाकर देखा तो संगीता के सिर से खून बह रहा था और उसकी सांसें थम चुकी थीं। उन्होंने उससे पूछा कि उसने यह क्या किया तो उसने कहा कि उसने जो करना था, वह कर दिया। 


मृतका की मां के बयान पर केस दर्ज

पुलिस को दिए बयान में बिहार के फतुहा निवासी और हाल में आदमपुर खंड के गांव ढाणी मोहब्बतपुर में रहने वाली 65 वर्षीय पावली देवी ने बताया कि उसकी बेटी संगीता की शादी करीब 13 साल पहले गांव ढाणी मोहब्बतपुर निवासी रोहताश के साथ हुई थी। शादी के बाद संगीता ने दो लड़कों व एक लड़की को जन्म दिया। 

पावली देवी ने बताया कि शादी के दो साल बाद वह भी उनके साथ गांव ढाणी मोहब्बतपुर में रहने लगी। रोहताश करीब एक साल से संगीता के चरित्र पर शक करता था। इससे दोनों में अनबन रहती थी और झगड़ा रहता था। 

करीब तीन महीने पहले संगीता अपने तीनों बच्चों को उसके पास छोड़कर रोहताश के साथ आदमपुर की दुर्गा कॉलोनी में रहने लगी। रोहताश ट्रक ड्राइवर है और 15-20 दिनों में घर आता है। गुरुवार रात वह संगीता के पास आया था और शुक्रवार सुबह उसे सूचना मिली कि रोहताश ने संगीता की हत्या कर दी।

पुलिस ने मौके का मुआयना कर आवश्यक तथ्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतका संगीता की मां पावली देवी के बयान पर रोहताश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को शनिवार को हिसार अदालत में पेश करेगी।  राजकुमार, प्रभारी, आदमपुर थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें