फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! प्रेमिका के साथ मिलकर पति कराता है 'धंधा'

Sun, 26 Apr 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस पति के साथ सात फेरे लेकर जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई। उसी पति ने प्रेमिका के लिए उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। हैवानियत की यह वारदात पंजाब के अमृतसर शहर की है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला से हर रोज अलग-अलग लोग रेप करने लगे। किसी तरह पीड़ित महिला वीरवार को आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकली और सारी बात पुलिस को बताई।

पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति चन्न मसीह, रजिया गांव निवासी एक महिला रिंपी और उसके चाचा बाबा व सत्ता निवासी छेहर्टा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी करीब 20 साल पहले आरोपी चन्न मसीह के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमिका के सामने पैसे लेकर दलाल को सौंपा

चन्न मसीह के रिंपी के साथ नाजायज संबंध है। वह अक्सर उनके घर आती-जाती रहती है। वह इसका विरोध करती थी। कुछ दिन पहले पति उसे अपने साथ दाना मंडी ले गया। वहां एक कार में रिंपी बैठी थी।

जबरदस्ती उसे भी उसी कार में बैठा दिया। थोड़ी देर बाद आरोपी बाबा वहां आया और उसे छेहर्टा स्थित सत्ता के घर ले गया। जहां पर आरोपियों ने सत्ता से पैसे लिए और खुद चले गए। सत्ता ने पैसे लेकर उसका रेप करवाना शुरु कर दिया। वीरवार को सत्ता किसी काम से बाहर गया था।

मौका पाकर वह भाग निकली और सीधे दरबार साहिब चली गई। वहां पर उनका एक रिश्तेदार गुरमीत सिंह मिला। गुरमीत को सारी बात बताई तो उसके साथ थाना अजनाला पुलिस के पास आकर सारी बात बताई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसीपी तिलक राज ने कहा कि महिला का मेडिकल करवाया गया है और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें