फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana Murder: करवाचौथ पर रिटायर्ड जिला अटॉर्नी ने किया पत्नी का कत्ल, मामूली बात पर कहासुनी के बाद ली जान

Thu, 02 Nov 2023 09:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

हरचरण सिंह अपनी पत्नी मनजीत कौर के साथ गुरुदेव नगर स्थित घर में अकेले रहते थे, जबकि उनका बेटा पटियाला में ही कारोबार करता और वहीं रहता है। बुधवार दोपहर को हरचरण सिंह और मनजीत कौर के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आए हरचरण सिंह ने तेजधार हथियार उठाकर अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
लुधियाना में हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के पास गुरुदेव नगर में रहने वाले रिटायर्ड जिला अटॉर्नी ने करवाचौथ के दिन तेजधार हथियार से अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या के बाद इसके बारे में पटियाला में रह रहे अपने बेटे को खुद सूचना दी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में भीषण हादसा: ट्रक और तेल कैंटर के बीच पिसी कार, एक बच्चे समेत छह की मौके पर मौत

सूचना मिलने के बाद बेटा तत्काल घर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच के बाद बुजुर्ग महिला मनजीत कौर (80) का शव कब्जे में लेकर आरोपी हरचरण सिंह (85) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरचरण सिंह अपनी पत्नी मनजीत कौर के साथ गुरुदेव नगर स्थित घर में अकेले रहते थे, जबकि उनका बेटा पटियाला में ही कारोबार करता और वहीं रहता है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को हरचरण सिंह और मनजीत कौर के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आए हरचरण सिंह ने तेजधार हथियार उठाकर अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें