फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां दुल्हन बनकर आई थी, वहां से अर्थी उठी, पति बना कातिल

Thu, 08 Sep 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
यमुनानगर में दहेज के लिए पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले जिस घर में दुल्हन बनकर आई थी। उसी घर से आज उसकी अर्थी उठ गई। पति पर गला दबाकर मारने का केस दर्ज हो गया है। घटना, हरियाणा के यमुनानगर के गांव बनियावाला की है। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति, जेठ और सास के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


उतर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रहना जानीपुर निवासी जिशान ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बेटी महफरीन (23) की शादी डेढ़ साल पहले खिजराबाद क्षेत्र के गांव बनियावाला निवासी सलीम से हुई थी। शादी में उन्होंने हैसियत के मुताबिक जरूरत का सारा सामान उपलब्ध दिया था। आरोप है कि ससुरालवाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे।

कुछ दिनों बाद ही बेटी का पति सलीम, जेठ जान मोहम्मद, ससुर अकबर और अधिक दहेज की मांग कर महफरीन को प्रताड़ित करने लगा। सोमवार शाम उन्हें एक रिश्तेदार ने फोन करके सूचना दी कि महफरीन को उसका पति सलीम पीट रहा है। जब बनियावाला गांव में पहुंचे तो बेटी महफरीन का शव घर में पड़ा था। उसके गले पर दबाने के निशान थे।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

कई बार की गला दबा मारने की कोशिश

यमुनानगर में दहेज के लिए पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
महफरीन के पिता जिशान, भाई मुर्सलीन का आरोप है कि महफरीन के पति ने मारपीट के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या की है। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मृतका के पति सलीम, ससुर अकबर और जेठ जान मोहम्मद पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मायके वालों का ये भी आरोप है कि ससुरालियों ने कई बार महफरीन को गला दबाकर मारने की कोशिश की। पूरा परिवार उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। मृतका के चाचा कादिर ने बताया कि आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर कई बार उनकी भतीजी को घर से निकाल दिया।

मामले में कई बार पंचायत भी हुई। 20 दिन पहले भी पंचायत के बाद उन्होंने अपनी भतीजी ससुराल भेजा था। दो दिन पहले पति ने महफरीन को 60 हजार रुपये लाने को मायके भेजा था।

मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद विवाहिता के पति, जेठ व ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- वीरेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना खिजराबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें