पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ के दौरान उसने अपना बयान बदल दिया। इससे पुलिस व सेना की जांच टीम को शक हुआ। पुलिस टीम ने उससे दोबारा पूछताछ की तो उसने फिर बयान बदल दिया। इससे पुलिस को यकीन हो गया कि हत्याकांड में देसाई मोहन का हाथ हो सकता है। वह लगातार अपने बयान बदलता रहा। पुलिस ने थोड़ी सख्ती की तो चश्मदीद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि जब भी आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया तो वह मासूम बनकर पेश होता रहा ताकि किसी को उस पर संदेह न हो।
आरोपी ने बताया अमानवीय व्यवहार करते थे जवान
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि जब आरोपी ने पंजाब पुलिस की जांच टीम के सामने अपना जुर्म कबूल किया तो उसने रोते हुए पुलिस अधिकारी को बताया कि चारों जवान उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते थे। यही वजह है कि हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि देसाई मोहन को सोमवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को 20 अप्रैल तक तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।