फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस मेड सर्विस के नाम पर 40 हजार ठगे

Thu, 19 Dec 2013 08:30 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाउस मेड सर्विस के नाम पर सेक्टर-6 निवासी एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन


हाउस मेड सर्विस की तरफ से उनके घर पर एक नौकरानी भेजी गई और तनख्वाह के एवज में 40 हजार रुपये एडवांस अदा करवाए गए, लेकिन नौकरानी तीन दिन में ही घर से चली गई।

शिकायत के बाद सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले भी करीब आधा दर्जन ऐसे मामले सामने आए हैं, जब हाउस मेड सर्विस के नाम पर लोगों को ठगा गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-6 निवासी राजेंद्र सैणी ने हाउस मेड सर्विस ली थी। दिल्ली निवासी अजय सिंह के मार्फत झारखंड निवासी पूजा उनके घर पर काम करने के लिए आई।
विज्ञापन


इसके लिए बाकायदा 40 हजार 200 रुपये अदा किए गए। पूजा ने दो-तीन दिन काम किया और लापता हो गई। सेक्टर-5 थाने में अजय सिंह व पूजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि कुछ महीने पहले भी सेक्टर-5 थाने में ऐसे ही दो मामले दर्ज हुए थे और एमडीसी से भी दो मामले सामने आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें