फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कर्मचारियों ने सिक्योरिटी गार्ड को उतारा मौत के घाट, वारदात सीसीटीवी में कैद

Mon, 16 Jul 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
घटनास्थल में मौजूद पुलिसकर्मी
विज्ञापन
होटल सेवन स्टार में शनिवार देर रात सिक्योरिटी गार्ड हरजिंदर सिंह की होटल के ही दो कर्मचारियों ने बेसबॉल बैट मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी होटल मालिक की कार और सिक्योरिटी गार्ड की राइफल के अलावा होटल से कैश और अन्य दस्तावेज लेकर भाग गए। घटना की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने होटल के मैनेजर को हिरासत में लेकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है। 
विज्ञापन


डीएसपी सिटी सतनाम सिंह ने बताया कि होटल के सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज के आधार पर पुलिस ने होटल के दो वेटरों रजनीश और गुलशन निवासी बिहार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि किस तरह दोनों वेटर ने देर रात सिक्योरिटी गार्ड हरजिंदर सिंह की बेसबाल का बैट मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी होटल के रिसेप्शन से कैश, मालिक की कार की चाबी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी कर रही है। 
होटल के मालिक हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपी कर्मचारी उनके होटल में काम करते थे। एक 20 दिन से तो दूसरा तीन महीने से यहां कार्यरत था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उनकी 18 लाख की कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें