फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना से होटल मालिक अगवा, डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी

Sun, 01 May 2016 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं ने होटल मालिक को देर रात सैर करते समय अगवा कर लिया। उनकी रिहाई के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। वारदात पंजाब के जगरांव (लुधियाना) के मुल्लांपुर का है। होटल मिनी हालैंड के मालिक रणजीत सिंह को वीरवार देर रात अगवा किया गया। अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम गांव ढैपई निवासी रंजीत सिंह उर्फ जीता सैर करने के लिए घर से निकले। ढैपई से सहोली सड़क पर रंजीत को एक काले रंग की स्कार्पियो में आए लोगों ने जबरन उठा लिया। कुछ समय बाद अपहरणकर्ताओं ने रंजीत के मोबाइल से ही उसके भाई को फोन करके रिहाई के बदले में डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की।

घटना की जानकारी मिलते ही देर रात लुधियाना के डीआईजी एसके कालिया, एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की कई टीमें अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने इस मामले में और कुछ बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें