फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर फायरिंग: सेक्टर-36 थाने को ट्रांसफर हुआ केस, हेड कांस्टेबल सस्पेंड; आरोपियों का रिमांड तीन दिन बढ़ा

Tue, 30 Sep 2025 09:21 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

25 सितंबर को सुबह 4:48 बजे मोहाली फेज-2 में बाइक सवार आरोपियों ने विक्की बाउंसर पर फायरिंग की। 17 मिनट बाद सुबह 5:05 बजे सेक्टर-52 में बीरू के होटल पर गोलियां चलीं। वारदात के 10 घंटे बाद रित्विक भारद्वाज उर्फ बिल्ला और अमन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली। उसी शाम ऑपरेशन सेल ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घटना की जांच करते पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-52 स्थित कजहेड़ी में होटल दिलजोत रेसिडेंसी पर हुई फायरिंग के मामले की जांच अब सेक्टर-36 थाना करेगा। वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑपरेशन सेल से केस को सेक्टर-36 थाने में ट्रांसफर किया। वहीं ऑपरेशन सेल में तैनात हेड कांस्टेबल विरेंदर विरेन को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


मोहाली फेज-2 में फायरिंग में घायल विक्की बांउसर ने पीजीआई में इलाज के दौरान वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि हेड कांस्टेबल विरेंदर की शह पर जेल में बंद सूरज और विकास ने वारदात को अंजाम दिया। विक्की ने यह भी दावा किया कि सूरज और हेड कांस्टेबल के बीच पैसों और गाड़ियों का लेनदेन था।

आंतरिक जांच के बाद हुई कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों की आंतरिक जांच रिपोर्ट के आधार पर हेड कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया। विक्की ने यह भी कहा कि वीडियो बनाने वाले अमन और ऋत्विक ने गोलियां नहीं चलाईं, बल्कि वीडियो वायरल कर साजिश रची गई। पुलिस का दावा है कि फायरिंग अमन और ऋत्विक ने की। उनके पास बाइक, कपड़े और 30/32 बोर पिस्टल बरामद हुई हैं।

आरोपियों का रिमांड बढ़ा

ऑपरेशन सेल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चार दिन का रिमांड लिया था। सेक्टर-36 थाना ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर भेजा। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि जेल में बंद विकास और भोलू के कहने पर उन्होंने विक्की और बीरू के होटल पर फायरिंग की। अमन ने ऋत्विक के जरिए मेरठ से दो पिस्टल मंगवाई थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भोलू और विकास ने उन्हें विक्की और बीरू के अलावा दो अन्य साथियों को भी निशाना बनाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें