फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या, रिश्तेदारों पर ही आरोप

Tue, 07 Mar 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
मौत - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गांव मेहतपुर में सोमवार रात तीन अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी। आरोपियों ने बुजुर्ग को बुरी तरह से मारा और उसे मरा हुआ समझ कर चले गए। उसकी कुछ सांसें बाकी थी। इस पर उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विभिन्न छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक त्रिलोक सिंह की पत्नी  रंजीत कौर ने बताया कि वह सोमवार रात रोजाना की तरह खेत में बनी हवेली में थी। रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी बहू ने कुछ युवकों को घर से बाहर जाते देखा और शोर मचा दिया। रंजीत कौर ने बताया जब वह दरवाजे के पास गई तो दो युवक भाग गए और एक युवक दोबारा घर में दाखिल हुआ और उसने उसकी पीठ पर दो तीन बार बेसबाल से हमला किया और फरार हो गया। जब उसने उन्हें मारने की वजह पूछी और कारण पूछा किसने भेजा है तो वह सामने की ओर इशारा करते हुए भाग गया।
रंजीत कौर ने बताया जब वह छत पर गई तो उनके पति त्रिलोक सिंह के सिर पर चोट के निशान थे और सिर से खून बह रहा था। वह बेटे संदीप के साथ पति सिविल अस्पताल ले गई। डाक्टरों ने पति की गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसी रेफर कर दिया। रास्ते में पति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रंजीत कौर ने बताया उसके पति की रंजिशन हत्या की गई है और यह हत्या उसके रिश्तेदारों ने करवाई है। उसने बताया उसके पति त्रिलोक के पांच भाई है।अब कनाडा में रहते देवर सज्जन सिंह ही जीवित हैं। उसने बताया कि देवर सज्जन सिंह ने अपने भाइयों को पहले भी जमीन दी थी। अन्य रिश्तेदार हमेशा किसी न किसी बात को लेकर उनके साथ उलझने की ताक में रहते। उन्होंने बताया पिछले कुछ समय से पानी की पाइप डालने व खेतों में आड़ बनाने को लेकर उन्हें धमकियां मिल रही थी। इसी बात को लेकर रिश्तेदारों ने ही पति की हत्या करवाई है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। सिविल अस्पताल में मृतक के बेटे संदीप ने बताया कि हमलावर तीन थे। रात को अंधेरा का फायदा उठा कर वह भाग गए। डीएसपी सिटी समीर वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सदर के प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें