फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े का कत्ल कर परिजनों ने फूंके शव

Fri, 23 May 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरावड़ी (करनाल)
विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी थाना क्षेत्र के भैणीकला गांव में एक प्रेमी जोड़े के कत्ल का मामला सामने आया है। मामला उजागर न हो इसीलिए परिजनों और रिश्तेदारों ने बुधवार को दिन निकलने से पहले ही दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


संदेह होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना तरावड़ी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही इंद्री के डीएसपी बलजिंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मनोज-किरण की चिता से राख के नमूने लिए।

इसके अलावा पुलिस ने मनोज और किरण रात में जहां रखे गए थे, वहां से पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों के परिजनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जुदा होने के डर से दोनों घर से भाग निकले

गांव भैणीकला के मनोज और किरण दोनों एक ही जाति के बताए जाते हैं। पड़ोसी होने के साथ-साथ दोनों एक ही गौत्र से थे। बताया जाता है कि बचपन से ही दोनों एकसाथ पढ़े और बड़े हुए।

इस दौरान मनोज की शादी हो गई लेकिन गौना अब तक नहीं हुआ था। उधर, किरण के परिजन भी उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। एक-दूसरे से जुदा होने के डर से दोनों मंगलवार सुबह घर से भाग निकले।

कुरुक्षेत्र से पकड़े गए दोनों

दोनों के भागने की खबर मिलते ही परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। दिनभर तलाशने के बाद मंगलवार देर रात बारह बजे के आसपास प्रेमी युगल परिजनों को कुरुक्षेत्र से मिला। इसके बाद परिजनों ने गांव लाकर दोनों की हत्या कर दी। मामला तूल न पकड़े, इसीलिए दोनों के शवों का बुधवार को सुबह करीब साढ़े तीन बजे अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

लड़के के परिजन हिरासत में

लड़की और लड़के के परिजनों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। उनके खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश और शवों को खुर्दबुर्द करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। लड़की के पिता रणधीर सिंह, लड़के के पिता ज्वाला सिंह, संदीप, राजेश व लड़के के भाई धर्मवीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें