बेटी के साथ शख्स ऐसी हालत में मिला, देखकर बाप बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने घोर 'पाप' कर डाला, पुलिस भी सन्न रह गई। घटना हरियाणा के पानीपत की है।
मंदबुद्धि बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उसके पिता ने पड़ोस के ही किरायेदार की गर्दन चाकू से काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहीं खड़ा रहा। मकान मालिक ने इसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। उधर, मृतक के पिता रामशरण ने कहा कि राजीव को उपिंद्र से 40 हजार रुपये लेने थे। रुपये मांगने पर वह हमेशा उसे मारने की धमकी देता था। वीरवार को भी रुपये मांगने पर आरोपी ने चाकू से उसकी हत्या कर दी।