फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: शादी के बाद मायके लौटी बेटी की हत्या

Fri, 17 Jul 2015 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह करने वाली बेटी अपने पति संग 20 दिन पहले ही लौटी थी। मायके वालों को रास न आई उसकी शादी और दे दी उसे खौफनाक मौत। वारदात पंजाब के बटाला के श्री हरगोबिंदपुर के गांव माड़ी बुच्चियां में घटी।
विज्ञापन


यहां वीरवार देर शाम एक विवाहिता की मायके वालों ने हत्या कर दी। मृतका नरगिस ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। तभी से परिवार वाले जान से मारने की धमकियां दे रहे थे।

डेढ़ साल इधर-उधर रहने के बाद नरगिस और उसका पति बीस दिन पहले ही गांव लौटे थे। वारदात की सूचना मिलने पर एसएसपी बटाला इंद्रबीर सिंह गांव में पहुंचे मौका मुआयना किया। पुलिस थाना श्री हरगोबिंदपुर ने विवाहिता के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

तेज हथियार से नरगिस पर हमला कर उसे मार डाला

नरगिस के पति रविंदर सिंह ने बताया कि  डेढ़ साल पहले उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था। तभी से नरगिस के परिवार वाले उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। विवाह करने के बाद वह लगभग डेढ़ साल तक अपने घरों से बाहर रहे। बीस दिन पहले ही गांव लौटे थे।

रविंदर ने बताया कि वीरवार को वह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ धान लगाने खेत गया हुआ था। घर में केवल उसकी पत्नी नरगिस, उसकी, भाभी और मां थी।

इसी दौरान नरगिस के मायके वाले उनके घर में घुस आए और तेज हथियार से नरगिस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। लड़की के पति के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें