फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सामने आएगा साध्वी से समलैंगिक शादी का सच

Tue, 13 Jan 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में नाबालिग से समलैंगिक शादी और यौन शोषण के दावों में कितनी सच्चाई है, इसका पता अब लगेगा। दो साध्वियों के पॉलीग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद अब मंगलवार को किशोरी का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। यह टेस्ट दिल्ली स्थित सीबीआई लैब में होगा।
विज्ञापन


ये मामला, हरियाणा के चरखी दादरी स्थित आश्रम का है। दोनो साध्वियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद अब पुलिस ने जांच में एक कदम और बढ़ाया है। पुलिस ने अब पीड़ित किशोरी का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाए जाने का निर्णय लिया है।

पिछले सोमवार को एसपी व जिला महिला एवं बाल संरक्षण की चेयरपर्सन राजबाला को प्रार्थना पत्र सौंपकर किशोरी ने भी अपना पॉलीग्राफ टेस्ट करवाए जाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


गत मंगलवार को अदालत के समक्ष किशोरी ने अपना पॉलीग्राफ टेस्ट करवाए जाने पर सहमति जताई थी। अदालत ने भी पुलिस को तत्काल पॉलीग्राफ टेस्ट करवाए जाने की अनुमति दे दी थी। अब एसआईटी टीम किशोरी का पॉलीग्राफ टेस्ट मंगलवार को दिल्ली स्थित सीबीआई लैब में करवाएगी। इसके लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दो रोज पहले एसआईटी टीम ने लैब में फैक्स मैसेज भेजकर टेस्ट के लिए तिथि मांगी थी। लैब अधिकारियों की ओर से टेस्ट की तारीख 13 जनवरी तय की गई है।

विदित है कि नगर में गांधी नगर स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर की साध्वी पर किशोरी का कथित यौन शोषण करने व उसका समलैंगिक विवाह कराने संबंधी अनेक आरोप है। इसे लेकर पीड़िता की ओर से महिला एवं बाल संरक्षण समिति व जिला पुलिस कप्तान से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें