फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क टल्ली NRI पिता पुत्र का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस वाले को पीटा

Tue, 12 Jul 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
एनआरआई पिता पुत्र ने टल्ली होकर मोहाली में काटा बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नशे में टल्ली एनआरआई पिता पुत्र ने बीच सड़क जमकर हुड़दंग मचाया। पुलिस वाले को पीटा और उसकी वर्दी फाड़ दी। घटना मोहाली के फेज 5 की है। एनआरआई पिता-पुत्र अपने दोस्त के साथ मिलकर हंगामा किया। जब पीसीआर मुलाजिम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पहले उससे बदतमीजी की। इसके बाद उसकी वर्दी फाड़ दी। साथ ही वायरलेस छीनकर तोडने की कोशिश की। यहां तक की पुलिस मुलाजिम की पगड़ी तक उतर गई।
विज्ञापन


इसी बीच लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को काबू कर गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह धालीवाल 55, तेजवीर सिंह 22 और बलजीत सिंह निवासी फेज-3बी1 के रूप में हुई है। एनआरआई का वैन्कूवर में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करताहै। पुलिस ने तीनों को सोमवार अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरात में भेज दिया।

ऐेसे उलझे पुलिस मुलाजिम से
जानकारी के मुताबिक यह घटना फेज-पांच मार्केट के बैक साइड में स्थित ढाबों के रविवार रात ग्यारह बजे की है। मार्केट में एनआरआई हरजिंद सिंह, उसका बेटा तेजबीर सिंह व बलजीत सिंह अपनी सफारी कार के बाहर खड़े होकर शराब पी रहे थे। साथ ही हंगाम कर रहे थे। किसी ने इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद पीसीआर में तैनात कांस्टेबल विशाल मौके पर पहुंचा। उसने उन्हें वहां पर ड्रिंक से रोकने को कहा। जिस पर वह पुलिस मुलाजिम से उलझ गए। उसे अपनी ऊंची व राजनीतिक पहुंच की बात करने लगे।
विज्ञापन


पहले मुलाजिम को पीटा, फिर पिस्तोल छीनने लगे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नशे में धुत्त तीनों पुलिस मुलाजिम से उलझ गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस मुलाजिम से हाथोपाई की। साथ ही उसकी वर्दी तक फाड़ दी ।साथ ही वायरलेस छीनने की कोशिश करने लगे। इसके अलावा पुलिस की सरकारी पिस्तोल भी छीनने की कोशिश करने लगे।

ऐसे बचा पुलिस पुलिस मुलाजिम
जब उक्त लोग पुलिस मुलाजिम से मारपीट  कर रहे थे। तभी किसी ने इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसी बीच तीन लोग वहां से भागने की कोशिश करने लगे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। साथ ही तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सालों बाद एनआरआई आया था घर
पुलिस मुताबिक एनआरआई हरजिंदर सिंह बीस सालों से कनाडा में रह रहा है। काफी समय बाद वह भारत आया था। उसके बेटे तेजबीर सिह ने भी विदेश जाने के लिए अपने दस्तावेज फाइल किए हुए है। जिसने कुछ महीनों के बाद कनाडा जाना है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें