फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान कटा तो ट्रक चालक ने हाईवे पर किया हंगामा

Mon, 28 Apr 2014 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक हेड कांस्टेबल के चालान काटने से नाराज ट्रक चालक ने सोमवार को एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर जमकर हंगामा किया। ट्रक चालक ने चंडीगढ़ अंबाला हाईवे के बीच में ट्रक खड़ा कर दिया और हेड कांस्टेबल की चालान बुक फाड़ दी।
विज्ञापन


ट्रक बीच में खड़ा होने पर जीरकपुर से चंडीगढ़ आने वाले वाहनों लाइन लग गई। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत मामले की सूचना सेक्टर-31 थाना पुलिस को दी।

सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक पंचकूला-20 निवासी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके ट्रक को साइड में खड़ा कर जाम को खुलवाया। हेड कांस्टेबल की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

सेक्टर-20 पंचकूला निवासी बलविंदर सिंह ट्रक लेकर जीरकपुर से चंडीगढ़ आ रहा था। एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर ट्रक चालक ने प्रेशर हार्न बजा दिया।

ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने ट्रक चालक को रोक कर कागजात मांगे। प्रेसर हार्न का इस्तेमाल करने पर ट्रैफिक हेड कांस्टेबल सुरेंद्र का चालान काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने चालान बुक फाड़ कर ट्रक को सड़क के बीच में खड़ा कर दिया। इसके बाद जाम लग गया।

पुलिस ने चालक से चाभी मांगने लगे तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को हटवाकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें