फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में आतंकी तारा की पेशी पर लगे अलगाववादी नारे

Tue, 27 Jan 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे आतंकी तारा की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में अलगावादी समर्थकों ने जमकर नारे लगाए। बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह तारा को थाइलैंड से गिरफ्तार कर भारत प्रत्यर्पित किया गया है।
विज्ञापन


पंजाब में जालंधर की देहात पुलिस ने आतंकी तारा की छह साल पुराने मामले में गिरफ्तारी दिखाकर उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। इस मामले में उसका साथी हरमिंदर मिंटू भी नामजद है। देहात पुलिस ने तारा को मंगलवार को अदालत में पेश किया और पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया।

अदालत में पहले आईपीएस अधिकारी विवेकशील सोनी ने अपनी पुलिस टीम के साथ तारा को पेश किया और वापस ले गए। इस बीच बचाव पक्ष के वकील केएस हुंदल अदालत में पहुंचे और जुडीशियल मजिस्ट्रेट प्रभजोत कौर के आगे ऐतराज जताया कि उन्हें तारा की पेशी के दौरान सुना नहीं गया।
विज्ञापन


उन्हें क्लाइंट से मिलने से भी रोका गया। जुडीशियल मजिस्ट्रेट प्रभजोत कौर ने बचाव पक्ष के वकील केएस हुंदल की पूरी बहस को सुना और तारा को दोबारा अदालत में पेश करने की हिदायत दी। इसके बाद तारा को दोबारा अदालत में पेश करने के लिए लाया गया।

अलगाववादी नारे से स्थिति तनावपूर्ण

बचाव पक्ष के वकील केएस हुंदल ने दलील दी कि जिस छह साल पुराने केस में तारा को गिरफ्तार किया जा रहा है उसमें तो सभी आरोपी बरी हो चुके हैं।

सरकारी वकील व बचाव पक्ष के वकील की बहस सुनने के बाद अदालत ने तारा को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान कई सिख जत्थेबंदियों के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए और अलगाववादी नारे लगाए। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

इस मामले में डाली गयी गिरफ्तारी
वर्ष 2009 में 30 सितंबर को पुलिस ने अलावलपुर निवासी दिनेश कुमार, रणवीर सिंह साबी, मंजीत सिंह जीता, अमनदीप सिंह व कुलदीप सिंह को गैर कानूनी गतिविधियों के आरोप में काबू किया था।

तत्कालीन एसएसपी आरके जयसवाल का दावा था कि आरोपी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं और आरडीएक्स तक लेने के लिए राजस्थान के बाड़मेर जा चुके हैं। उनके संबंध आतंकवादी हरमिंदर मिंटू, परमजीत सिंह पम्मा के साथ भी थे।
विज्ञापन

नेताओं को गाड़ियों में बैठाकर परिसर से ले गई

उधर केटीएफ के चीफ जगतार सिंह तारा को सोमवार को रोपड़ की जिला पुलिस ने जूनियर मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनूप सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने तारा को 9 फरवरी तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है हालांकि पुलिस ने रिमांड की मांग की थी।

इसके बाद इसके बाद जगतार सिंह तारा को जालंधर के थाना भोगपुर की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई। तारा की पेशी के दौरान उसके परिजन भी अदालत परिसर में मौजूद रहे। अकाली दल अमृतसर के नेताओं ने इस दौरान नारेबाजी की।

बाद में पुलिस नारेबाजी करने वाले इन नेताओं को गाड़ियों में बैठाकर अदालत परिसर से ले गई। रोपड़ पुलिस तारा को रविवार को पटियाला से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। अब तारा को 9 फरवरी को जिला अदालत में दोबारा पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें