फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल के 910 लोगों की वीसी से पेशी

Wed, 03 Dec 2014 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतलोक आश्रम मामले में बुधवार को जेएमआईसी प्रतीक जैन की अदालत में 910 लोगों की पेशी हुई। सभी अभियुक्तों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से हुई। सेंट्रल जेल नंबर 1 से 909 लोगों और सेंट्रल जेल नंबर 2 से 1 महिला अभियुक्त की वीसी के जरिये पेश करवाई गई।
विज्ञापन


असिस्टेंट डिस्ट्रिक अटॉर्नी राजेश चौधरी ने बताया कि अभियुक्तों की देशद्रोह के मामले में पेशी थी। पेशी सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई। जेल में लगे वीसी रूम के अंदर से एक-एक अभियुक्त को कैमरे के सामने से गुजारा गया। करीब छह घंटे में शाम चार बजे तक पेशी भुगताई गई। चौधरी ने बताया कि कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 17 दिसंबर दी है।

सुरक्षा की दृष्टि से नहीं था सही
असिस्टेंट डिस्ट्रिक अटॉर्नी राजेश चौधरी ने बताया है कि कोर्ट ने अफरा-तफरी से बचने और सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया था। 910 लोगों की एक ही कोर्ट में एक साथ पेशी संभव नहीं थी। क्योंकि इतने लोगों के साथ अधिक संख्या में गार्द भी होती। अगर एक अभियुक्त के साथ कम से कम एक भी पुलिस कर्मचारी होता तो दो हजार लोगों से एक साथ कोर्ट भर जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें