फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान हेडकांस्टेबल: एक साल से बेटी से रेप

Sun, 01 Mar 2015 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात एक हेड कांस्टेबल पिता अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से एक साल तक दुराचार करता रहा। मामला उस समय सामने आया जब शुक्रवार को देर रात उसके पिता ने बेटी से दुराचार किया और बाद में उसकी बैट से पिटाई कर दी। पीड़िता ने किसी तरह अपनी मासी को इस घटना जानकारी दी।
विज्ञापन


मासी ने एक एनजीओ की मदद से चाइल्ड हेल्पलाइन पर संपर्क कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अरोपी हेड कांस्टेबल को काबू कर उसके खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी हेड कांस्टेबल एक अधिकारी की गाड़ी में बतौर ड्राइवर तैनात है। वह पिछले एक साल से अपनी बेटी का यौन शोषण कर रहा था। शुक्रवार को भी उसने बेटी के साथ दुराचार कर उसकी बैट से पिटाई की तो पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर अपनी मासी को फोन पर इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

Trending Videos

बेटी पहली पत्नी से है और आठवीं में पढ़ती है

इसके बाद पीड़िता की मासी ने एक एनजीओ की मदद से चाइल्ड हेल्पलाइन पर संपर्क कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को काबू कर लिया। आरोपी की यह बेटी पहली पत्नी से है और आठवीं में पढ़ती है। उसकी पहली पत्नी की लगभग चार साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके अलावा उसका एक सात साल का बेटा भी है।

दोनों बेटा-बेटी चंडीगढ़ के निजी स्कूल में पढ़ते हैं। बताया जाता है कि दूसरी पत्नी को भी आरोपी की इस हरकत का पता चल चुका था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की तो वह घर छोड़कर चली गई। पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बच्ची सहमी हुई थी

शनिवार को सुबह थाना फेज-11 में एक एनजीओ की मौजूदगी में पीड़ित बच्ची के बयान दर्ज किए गए। एनजीओ की महिला सदस्यों ने पीड़ित बच्ची को अपनी ओर से पूरी मदद का आश्वासन दिया है। थाने में पीड़ित बच्ची काफी सहमी हुई थी।

दो महीने पहले ही की थी शादी
लगभग दो महीने पहले ही आरोपी ने दूसरा विवाह किया था। कुछ दिन पहले ही उसकी दूसरी पत्नी उसे छोड़कर गई है। दूसरी पत्नी ने ही लड़की की मासी को इस घटना के बारे में पूरी बात बताई थी।

पुलिस से रिटायर है आरोपी का पिता
आरोपी का पिता भी पंजाब पुलिस में था। वह पुलिस डिपार्टमेंट में एक अच्छी पोस्ट से रिटायर हो चुका है। हालांकि मामला सामने आने के बाद सभी ने चुप्पी साधी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें