फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'5 लाख दो और बेटी की अश्लील सीडी ले जाओ'

Sun, 13 Apr 2014 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा पिछले काफी समय से अपने इलाके में रहने वाले एक आदमी से परेशान थी। वह आदमी रोजाना छात्रा को स्कूल आते जाते छेड़छाड़ करता था। छात्रा इसलिए चुप रही कि अगर उसने ये बात अपने परिजनों को बताई तो कहीं उसकी पढ़ाई ही न बंद करवा दी जाए।
विज्ञापन


छात्रा की चुप्पी पर उस आदमी की हरकतें बढ़ने लगी थीं और अब वह अश्लील हरकतों पर उतर आया था। वहीं हुआ, जिसका डर था। आदमी ने छात्रा के परिजनों को फोन कर धमकी दी कि उसकी बेटी की अश्लील फिल्म की वीडियो उसके पास है, अगर उसे पांच लाख नहीं मिले तो वह उस मूवी को सार्वजनिक कर देगा। मामला, लुधियाना के डाबा स्थित मोहल्ला अमर नगर इलाके का है।

अश्लील हरकतें करने लगा था आरोपी

थाना डाबा की पुलिस ने पांच लाख रुपये की मांग करने वाले इसी इलाके में रहने वाले कुलवंत सिंह नागरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा था और उसे हर समय आते जाते छेड़ता था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापामारी करनी शुरू कर दी है।

छात्रा के परिजनों द्वारा पुलिस के पास दी गई शिकायत में कहा कि उनकी बेटी इलाके में ही स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करती है। आरोपी कुलवंत सिंह उनका पड़ोसी है। आरोपी पिछले करीब एक वर्ष स उनकी बेटी को परेशान करता था और उसके साथ अश्लील हरकते करता था।
विज्ञापन

सीडी देने की एवज में मांगे पैसे

आरोपी ने कई बार छात्रा को स्कूल से आते और जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ की। कुछ दिन पहले आरोपी कुलवंत ने उनकी बेटी के फोन पर बात करते हुए उसके साथ गलत भाषा का इस्तेमाल किया।

जब छात्रा के परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी कि उनकी बेटी की अश्लील वीडियों सीडी उसके पास पड़ी है। उसे पांच लाख रुपये की जरुरत है और वह पांच लाख रुपये देकर उससे सीडी ले जाए।

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें