फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजी ने थाने के भीतर हवलदार की गोली मारकर की हत्या, एएसआई पर भी किया वार, बाल-बाल बचा

Sun, 16 Jun 2019 06:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

होशियारपुर के थाना माहिलपुर में रविवार को दोपहर बाद करीब 2 बजकर 50 मिनट पर एक पूर्व सैनिक ने थाने के भीतर ही मुंशी (हवलदार) अमरजीत सिंह की अपनी दोनाली राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने वहां मौजूद एक एएसआई पर भी गोली दागी। लेकिन वह एक तरफ हट कर बच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके नामजद मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी थाने में अपनी राइफल के साथ पहुंचा। इस दौरान गेट पर तैनात संतरी ने उसे भीतर जाने से रोका और हथियार लेकर आने का कारण पूछा। इस पर आरोपी ने उसे बताया कि वह अपनी लाइसेंसी राइफल थाने में जमा कराने आया है। जिस पर संतरी ने उसे थाने के भीतर मुंशी (हवलदार) अमरजीत सिंह के पास भेज दिया।
विज्ञापन


माहिलपुर के बघौरा रोड पर वार्ड नंबर-11 निवासी सुरेंद्र कुमार फौजी ने भीतर जाते ही बिना किसी उकसावे के अपनी राइफल से हवलदार अमरजीत सिंह पर बेहद करीब से एक राउंड फायर कर दिया।

यह दावा पुलिस कर रही है। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
इस दौरान वहीं मौजूद एएसआई शामलाल आरोपी को पकड़ने के लिए आगे बढ़ा तो आरोपी ने उस पर भी गोली दाग दी। लेकिन एक ओर हट कर वह बच गया। गोली की आवाज सुन कमरे में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। मुंशी को गंभीर हालत में माहिलपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए होशियारपुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने हवलदार अमरजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही जिले के एसएसपी जयाबालन एलानचेजियन खुद थाना माहिलपुर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपी 2007 में सेना से रिटायर हुआ था। उसके बाद उसने लाइसेंसी दोनाली राइफल ली थी। 

वह कई बैंकों में गार्ड के तौर पर काम कर चुका था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी शराबी किस्म का व्यक्ति था। इसी की वजह से वह कहीं भी टिक कर काम नहीं कर पाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें