सेक्टर-26 स्थित होटल प्रेसिडेंट में नए साल की पार्टी के दौरान हरियाणा पुलिस के एक कांस्टेबल ने युवती से छेड़छाड़ की।
मनचले कांस्टेबल की पहचान भिवानी निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। युवती ने प्रदीप के साथ डांस करने से मना कर दिया था और वह अपने कमरे में चली गई।
हरियाणा पुलिस का यह कांस्टेबल भी जबरन उसके कमरे में घुस गया और शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर कांस्टेबल को पकड़ लिया गया।
सूचना मिलने पर पहुंची सेक्टर-26 थाना पुलिस ने कांस्टेबल प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।