फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती, लिव इन रिलेशनशिप और फिर रेप

Thu, 02 Jan 2014 11:24 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शकरपुर इलाके में 24 साल की एक युवती ने डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) के इंजीनियर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का नाम जितेंद्र कुमार है। पीड़िता पिछले कुछ माह से जितेंद्र के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी।

अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा था। शकरपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक सपना (बदला हुआ नाम) एक निजी कंपनी में नौकरी करती है।

कुछ माह पूर्व सपना की एक दोस्त के जरिए जितेंद्र से मुलाकात हुई। दोनों में दोस्ती हुई और बाद में जितेंद्र ने प्यार का इजहार करते हुए शादी का वादा किया।
विज्ञापन


जितेंद्र के कहने पर सपना ने कुछ माह पूर्व उसके डीएमआरसी, यमुना बैंक स्थित फ्लैट पर रहना शुरू कर दिया। सपना के मुताबिक आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


पीड़िता ने जब भी जितेंद्र को अपने घर वालों से मिलवाने की बात की, आरोपी टालता रहा। पिछले कुछ दिनों से आरोपी ने शादी से इंकार करना शुरू कर दिया।

जोर देने पर आरोपी सपना को जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर सपना ने पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें