फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस ने हैक की भारत की सरकारी वेबसाइट

Mon, 09 Mar 2015 08:32 AM IST
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथ्ाल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के लिए आतंक का पर्याय बन चुके आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) ने हरियाणा में भी दस्तक दे दी है। आईएसआईएस ने रविवार को हरियाणा शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एसईआरटी) की वेबसाइट हैक कर दी।
विज्ञापन


आईएसआईएस ने वेबसाइट को हैक करने के बाद उसके होम पेज पर लिखा, ‘हैक्ड बाई इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस)। वी आर ऐवरीवेयर।’ दोपहर तक शिक्षा विभाग के अधिकारी इस बात से अंजान थे, लेकिन बाद में उन्हें इसके बारे में जानकारी मिली। उधर, देर शाम साढ़े सात बजे ‘मेंटेनेंस पेज’ के संदेश के साथ वेबसाइट खुलना बंद हो गया।

जिले के एक शिक्षक ने इस बारे में जानकारी दी कि आईएसआईएस के नाम से किसी ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट हैक कर ली है। ‘एससीईआरटीहरियाणा’ वेब एड्रेस पर बनी वेबसाइट को खोलने पर आतंकी संगठन के झंडे के साथ उर्दू में एक लिखा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन

गुड़गांव पुलिस को सूचित करके एफआईआर दर्ज

वेबसाइट के खोलने पर जो नजारा सामने आता है, उसे देखकर एक बार तो कोई भी दहशत में आ सकता है। संगठन के नाम से वेबसाइट के ऊपर लाल अक्षरों में स्पष्ट लिखा गया है कि ‘हैक्ड बाई इस्लामिक स्टेट।’ इसके बाद उर्दू लिखा हुआ एक बैनर है। इसके नीचे फिर से लिखा गया है कि ‘हैक्ड बाए इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस)।’ इसके नीचे लिखा है ‘वी आर ऐवरीवेयर।’ इसके नीचे फेसबुक का एड्रेस भी लिखा गया है।

विभाग को बाद दोपहर पता चला
शिक्षा विभाग की वेबसाइट हैक होने के बारे में रविवार दोपहर तक भी किसी को पता नहीं था। एसईआरटी के अधिकारियों ने भी यह स्वीकार किया है कि रविवार को दोपहर बाद इस बारे में जानकारी मिली। पुलिस को सूचित किया गया है।

डा. स्नेहलता, डायरेक्टर, एसईआरटी, गुड़गांव ने बताया कि इस बारे में रविवार बाद दोपहर पता चला है। गुड़गांव पुलिस को सूचित करके एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। वेबसाइट से संदेश को हटाने के लिए ओर भी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें