फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ-पैर बांध विधवा को दी रूह कंपाने वाली मौत

Fri, 25 Sep 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर हाथ-पैर बांध कर दरिंदों ने विधवा को इतनी खौफनाक मौत दी, देखकर रूह कांप जाएगी आपकी। मामला हरियाणा के सोनीपत में सिक्का कॉलोनी का है। बुधवार देर रात घर में घुसकर विधवा औरत के हाथ-पैर बांधकर गला घोंट दिया गया। जब महिला का बेटा घर पहुंचा तो इसका पता लगा।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। यहां से गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या गला घोंटकर करने की बात सामने आई है।

अर्जुन नगर, गुड़गांव फिलहाल सिक्का कॉलोनी में रहने वाली वीणा की मंगलवार देर रात हत्या कर दी गई। 15 वर्ष पहले पति योगेंद्र की मौत के बाद वीणा अपने बच्चों सहित सिक्का कॉलोनी स्थित मायके के पास ही रहने लगी थी। कोर्ट रोड स्थित हिंदू स्कूल में वीणा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर काम कर रही थी।
विज्ञापन


वीणा के बेटे मनीष उर्फ मोनू ने बताया कि वह बुधवार रात लगभग सवा 9 बजे घर से निकला था। उसके बाद उसकी मां घर पर अकेली थी। लगभग 10 बजे जब वह वापस आया तो उसने डोर बेल बजाई। थोड़ी देर तक जब दरवाजा खोलने कोई नहीं आया तो उसने अपनी मां को फोन किया। हालांकि इसके बावजूद दरवाजा नहीं खुला।

इस पर मनीष पड़ोसी संजय के घर पहुंचा और उसकी छत के रास्ते अपने घर में प्रवेश किया। वहां वीणा उन्हें बेसुध पड़ी मिली। उसके हाथ नाड़े से और पैर उसी की चुन्नी से बंधे थे। इस पर मनीष और संजय दोनों ने वीणा को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के ही शवगृह में रखवा दिया। यहां से गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। वीणा के भाई देवराज की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दबी जुबान में बता रहे हैं घर से 25 लाख गायब

बताया जा रहा है कि रात 10 बजे के करीब जब मनीष संजय के पास पहुंचा था तो संजय ने बताया था कि उसे घर से चीखने की आवाज सुनाई दी थी। इसीलिए उसने डोर बेल बजाई थी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। संजय और मनीष बात ही कर रहे थे कि संजय के छोटे बेटे ने बताया कि उसने वीणा के घर से दो युवकों को भागते देखा था। इसके बाद संजय और मनीष छत के रास्ते घर में दाखिल हुए।  

मां की मौत के बाद आत्महत्या करने भाग था मनीष: बताया जा रहा है कि मां को सिविल अस्पताल ले जाने के बाद जब डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो मनीष आत्महत्या करने की बात कहते हुए भागा था। हालांकि बाद में परिजनों ने उसे फोन पर ही समझा-बुझाकर वापस बुलाया। बता दें कि मनीष की एक बहन भी है, जो शादीशुदा है।

मनीष के दोस्तों ने बताया कि घर में 25 लाख रुपये भी थे, जो वारदात के बाद से गायब हैं। हालांकि 25 लाख रुपये के मामले में परिजनों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम मनीष की दादी के घर से आई थी। हालांकि सवाल यह उठता है कि 25 लाख रुपये गायब होने की बात मनीष और अन्य परिजनों ने पुलिस से क्यों छिपाई।

तीन दिन पहले गाड़ी का तोड़ा था सीसा, सीसीटीवी भी है गली में: परिजनों ने बताया कि मनीष के पास आई-20 गाड़ी है। गाड़ी का सीसा दो-तीन दिन पहले अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था। इसके बाद मनीष ने सीसीटीवी लगवाने की बात कही थी, लेकिन सीसीटीवी लगवा नहीं पाया था। वहीं पुलिस को हत्या की यह गुत्थी सुलझाने में सीसीटीवी मदद कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि गली में आगे चलकर दो कैमरे लगे हैं। पुलिस इन कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना सिविल लाइन ने बताया ‌कि अभी तो मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। हम हर पहलु पर जांच कर रहे हैं। 25 लाख रुपए की राशि गायब होने की कोई बात हमें नहीं बताई गई। अगर ऐसा कुछ है तो जरूर हत्या करने वाला जानकार ही होगा। हम जांच कर रहे हैं, जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें