फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की अधजली लाश मिली, सिर-शरीर पर गहरे घाव

Sun, 17 Jan 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला के सेक्टर-25 के खाली ग्राउंड में एक युवक की अधजली लाश मिली है। उसके सिर में और शरीर पर गहरे घाव थे।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की शिनाख्त के प्रयास तेज किए। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई थी।

पांच दिन पहले लांसर कार की डिग्गी से युवती की लाश मिलने के बाद रविवार को ये दूसरी लाश मिली है। पंचकूला पुलिस लाश की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

चंडी मंदिर थाना के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लाश सेक्टर-25 पीर वाली सड़क के पास पड़ी है।

सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक की आयु करीब 20 वर्ष है। करीब पांच फुट आठ इंच कद वाले युवक के शरीर पर घाव भी हैं। मृतक के सिर पर गहरे घाव हैं।

मामला हत्या के बाद शव खुर्द-बुर्द करने का बताया जा रहा है। युवक के कपड़े और पेट का कुछ भाग आग से जला है। संबंधित थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की पड़ताल के लिए पुलिस जुटी हुई है। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 13 जनवरी को कार की डिग्गी से मुंबई की युवती की लाश मिलने के बाद रविवार को ही लाश को उठवाकर अंतिम संस्कार कराया था। लेकिन पांचवें दिन फिर हत्या के बाद लाश खुर्द बुर्द करने का नया मामला सामने आ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें