फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ आशिक मिजाज प्रोफेसर की व्हाट्सऐप चैटिंग वायरल, GJU में हड़कंप

Sat, 01 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
मोबाइल यूजर्स
विज्ञापन
छात्रा के साथ आशिक मिजाज प्रोफेसर की व्हाट्सऐप चैटिंग वायरल हो गई तो यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। वहीं मामला काफी गरमा गया है। घटना हरियाणा के हिसार की है। जीजेयू में एक बार फिर लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पंपलेट के माध्यम से लड़कियों को खतरे के बारे में आगाह कराया गया है।
विज्ञापन


फार्मेसी विभाग के लगभग सभी कमरों में फेंके गए इन पंपलेट पर एक प्रोफेसर व कथित तौर पर एक लड़की के बीच मोबाइल पर हुई व्हाटसएप चैटिंग का स्क्रीनशॉट भी है, जिसमें प्रोफेसर ने लड़की को वेलेंटाइन विश करने के साथ ही उनकी स्पेशल क्लास अटेंड करने की बात कही है। इसके बाद लड़की के क्लास में नहीं आने पर प्रोफेसर ने गुस्सा दिखाते हुए लिखा कि अब देखना तुम सेशनल एग्जाम में कुछ नहीं कर पाओगी।

पंपलेट को लेकर मचा हड़कंप

व्हाट्सऐप - फोटो : फाइल फोटो
पंपलेट को लेकर पूरे विभाग में हड़कंप है। पूर्व डीन के खिलाफ छापे गए इन पर्चों में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में एक जिम्मेदार पद बैठा ये प्रोफेसर बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की बजाय बेटियों को पास रखने में ज्यादा इंटरेस्टेड है। इसलिए लड़कियां इससे डरी हुई हैं। अगर उसकी बात नहीं मानी तो पढ़ाई खराब हो जाएगी।

यह शख्स सभी निगेटिव काम करने के बाद भी स्वयं को पॉजिटिव बताता रहता है। प्रोफेसर की तुलना विज्ञापन में शामिल एक बच्चे से भी की गई है। घटना को लेकर फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों के साथ ही प्रोफेसर्स भी हैरान हैं। ये सभी पंपलेट नोटिस बोर्ड और पूर्व डीन के कमरे के बाहर चिपकाने के साथ ही विभाग के लगभग सभी कमरों में फेंके गए थे।

असलियत सामने लाना जरूरी
पंपलेट में कहा गया है कि अब बहुत हो गया और सहन नहीं होता। इसलिए जरूरी है कि इनकी असलियत को सामने आनी चाहिए। इनका असली चेहरा सबको दिखाने का समय आ गया है। पंपलेट में उनके सारे कारनामे डीआईपीएसएआर में पहुंचाने की बात भी कही गई है।

मेरी छवि खराब करने का प्रयास

वॉट्सऐप
आरोपी प्रोफेसर से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस तरह की चैटिंग से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे वेलेंटाइन डे को नहीं मानते। हां यह सच है कि उस दिन क्लास में स्टूडेंटस नहीं आए थे। कुछ ब्वॉयज स्टूडेंट उनकी छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में सच्चाई नहीं है।

मेरी जानकारी में मामला नहीं आया है। अगर ऐसा है तो इसकी जानकारी ली जाएगी और जांच होगी।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, जीजेयू हिसार
विज्ञापन

प्रोफेसर की कथित चैटिंग

वॉट्सऐप
प्रोफेसर. हैप्पी वेंलनटाइन डे, व्हेयर आर यू टुडे
गर्ल स्टूडेंट - गुड मार्निंग सर, घर गए हैं सर सभी
प्रोफेसर - टुडे इज ए स्पेशल क्लास यू ऑट टू अटैंड -7.35
प्रोफेसर - व्हाय वर यू अबसेंट टुडे, आई कंडेक्टिड ए स्पेशल डे, इट वॉज आर्गनाइज स्पेशल फार यू -2.56
प्रोफेसर - यू मिस माई क्लासेज आई एम टेलिंग यू विल नॉट बी एबल टू राइट एनिथिंग इन एग्जाम -2.57
प्रोफेसर - यू डिड नॉट टुक माई एडवाइज, सो नाऊ गेट रेडी फोर योअर सेशनल -3.09
प्रोफेसर - बेस्ट ऑफ लक (व्हाटस एप का गुस्से वाला सिंबल फेस) 3.09
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें