फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या में गार्ड दोषी करार

Wed, 19 Mar 2014 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई कोर्ट ने एक गार्ड को गैर इरादतन हत्या के लिए दोषी करार दिया है और सजा 22 मार्च को सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


यह वारदात 28 जनवरी 2012 को गुड़गांव में हुई थी। एक गार्ड ने कंपनी के गोदाम में घुस रहे संदिग्धों पर गोलियां चलाई थी, जिसमें एक ही मौत हो गई थी।

सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, लीलाधर नाम का गार्ड गुड़गांव में दो कंपनियों के गोदाम की सुरक्षा का प्रभारी था। 28-29 जून 2012 की रात को उसने अपनी गन से फायर किए थे और गोली लगने से अली नाम के युवक की मौत हो गई थी। सीबीआई ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


लीलाधर के पक्ष की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि चार-पांच युवक वारदात के मकसद से गोदाम में घुस रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से गोली चलाई गई थी।

वहीं, सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि युवकों की तरफ से पहले कोई हमला नहीं किया गया था। गोली लीलाधर ने पहले चलाई। इसके चलते कोर्ट में लीलाधर को गैर इरादतन हत्या में दोषी पाया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें