मोहाली के सेक्टर-70 मटौर में मंदिर जा रही महिला से स्नैचिंग का मामला सामने आया है। बाइक सवार स्नैचर महिला के गले से डेढ़ तोले सोने की चेन ले जाने में कामयाब रहे। महिला के परिवार वालों ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया।
नकारी के मुताबिक, प्रोमिला शर्मा सोमवार सुबह छह बजे माथा टेकने के लिए जा रहीं थीं। जैसे ही वह मंदिर के पास पहुंची तो बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। उन्होंने हेलमेट पहन रखे थे। इस बीच वह महिला के गले से सोने की चेन झपट कर ले गए। महिला के पारिवारिक मेंबर महेश ने बताया कि वह जल्द ही इस संबंध में पुलिस को शिकायत देंगे।