पिता के लिए दूध लेने गई एक दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुराचार करने का मामला सामने आया है।
छात्रा हिसार जिले के गांव के पास सरसों के खेत में बेहोशी की हालात में मिली। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने छात्रा के बयान पर तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इनमें से एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। अस्पताल में उपचाराधीन छात्रा ने बताया है कि वह बरवाला क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसके पिता राजमिस्त्री है। गांव के स्कूल में वे चिनाई का काम कर रहे थे।