बिल्डर पर पहले दुराचार का आरोप लगाकर सेक्टर-5 थाने में केस दर्ज कराया, फिर बयान से पलट गई। आखिरकार, पुलिस ने भी इस केस को कैंसल कर दिया।
यह आरोप सेक्टर-7 निवासी बिल्डर पवन बंसल पर लगा था। उनके घर पर काम करने वाली नौकरानी ने इसी माह उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसने शिकायत दी थी कि वह रात को रसोई में सो रही थी। तभी बंसल ने उसके साथ दुराचार किया और विरोध करने पर मारपीट भी की।
पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और धारा 164 के तहत बयान देते समय लड़की में अपने बयान से पलट गई। कोर्ट में उसने कहा कि उसके साथ दुराचार नहीं हुआ। वहीं, पुलिस ने शिकायतकर्ता की उम्र जानने के लिए जांच भी कराई तो डाक्टरों ने उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच होने की बात कही।
इस केस में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। लड़की के बयान से पलटने के बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय से एक प्रेस नोट जारी किया गया, जिसमें एफआईआर कैंसल करने की जानकारी दी गई।